मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लोकसभा चुनाव 2024 को होने में अब कुछ ही महीनें बचे हैं। राज्य सरकार द्वारा देर रात 66 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर बदले गए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सूची जारी की गई है। इन तबादलों को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है।
14 फरवरी 2024 को भी किए गए थे अधिकारियों के तबादलें
इस साल अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। साल की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। वहीं फरवकी में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 6 नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले करने के आदेश दिए गए। ये सभी अधिकारी सीएमओ और गृह जिले में पदस्थ थे या फिर इन्हें एक ही स्थान पर 3 साल से ज्यादा का समय हो गया था, इसलिए नियमों के अनुसार इन सभी का ट्रांसफर किया गया।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!