कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला ने दिल का दहला पड़ने के चलते 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। मैदान पर जीत का जश्न मनाने के दौरान के होयसला की मौत हो गई। यह घटना बेंगलुरु के आरएसआई क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच मैच के दौरान हुई। इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है।
उन्हें एम्बुलेंस द्वारा बेंगलुरु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था जब उनका निधन हो गया। दिल दहला देने वाली घटना 22 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी 23 फरवरी की शाम को सामने आई। होयसला मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे और अच्छे गेंदबाज भी थे। होयसला ने अंडर -25 वर्ग में कर्नाटक टीम का प्रतिनिधित्व किया और कर्नाटक प्रीमियर लीग का भी हिस्सा थे।
कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी लिया था हिस्सा
के होयसला मध्यक्रम के बल्लेबाज थे और गेंदबाजी भी किया करते थे। होयसला ने अंडर-25 वर्ग में कर्नाटक टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी खेला था। बॉरिंग हॉस्पिटल और अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि होयसला को मृत अवस्था में लाया गया था, इसकी ज्यादा उम्मीद है कि इसकी वजह हार्ट अटैक है। हमने पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

More Stories
भारत ने रचा इतिहास: 226 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को हराया, नमन धीर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
एशियन गेम्स में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सेमीफाइनल पर नजर
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में भिड़ेंगी दोनों टीमें; कोहली-रोहित पर रहेंगी नजरें