V India News

Web News Channel

दिल्ली में कांग्रेस और आप में गठबंधन को लेकर सहमती; 3 सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस!

कांग्रेस और आप के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका औपचारिक एलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इसके साथ ही अन्य कई राज्यों में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।

हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।