मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए खड़े हुए भारतीय जनता पार्टी के चार और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया, इसी के साथ मध्य प्रदेश से अब राज्यसभा की तस्वीर साफ़ हो गई है, यहाँ भाजपा के 4 और कांग्रेस के 1 सदस्य ने जीत दर्ज की है। यानि पांच सीटों के लिए पांच उम्मीदवार (भाजपा के 4, कांग्रेस का एक ) मैदान में थे जो विजयी घोषित हो गए।
BJP, कांग्रेस के ये प्रत्याशी थे राज्यसभा उम्मीदवार
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 4 सीटें थी जिसपर उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन, वाल्मीकि समाज के संत उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस के पास एक सीट थी जिसपर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष और पीसीसी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को खड़ा किया था।
गौरतलब है भाजपा ने 14 फरवरी को राज्यसभा प्रत्याशी के नामों की घोषणा की थी। साथ ही इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बाद में प्रत्याशियों ने 15 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है, ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

More Stories
MP; शिक्षा के मंदिर में छलके जाम, वीडियो वायरल !
दमोह; तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत 12 लोग घायल!
गौ रक्षा के संकल्प को लेकर फिर सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती!