महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा। इसी कड़ी में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व की तैयारियों की व्यवस्थाओं एवं स्थलों का मुआयना किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि पर्व पर आरती स्थल एवं दर्शन व्यवस्था के रूट पर स्ट्रीट लाइट के अलावा पर्याप्त विद्युत व्यवस्था की जाये।
दर्शन व्यवस्था में टनल भी बनेगी सहायक
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि समय पूर्व बैरिकेडिंग की जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्व के पूर्व और स्ट्रीट लाइट लगाई जाये, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। भ्रमण के दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने दर्शन व्यवस्था की सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आगन्तुक श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समस्त श्रद्धालु नृसिंह घाट तिराहे से मन्दिर में जाने के लिये गौंड बस्ती होते हुए चारधाम मन्दिर पानी की टंकी वाले मार्ग से त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से नन्दी मण्डपम, महाकाल लोक, मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर-1, नवीन टनल, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
मां के साथ महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, नंदी के कान में कही मनोकामना
उज्जैन जिला कोर्ट परिसर में बुजुर्ग ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती
नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 साल से फरार 60 से अधिक आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम