इंदौर में चलती बाइक पर एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। जब वह अपने छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था तभी यह घटना हुई। हार्ट अटैक आते ही वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी निवासी राहुल रायकवार को हार्ट अटैक आया। राहुल की उम्र 26 वर्ष है। शनिवार को राहुल अपने छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। राहुल बाइक पर पीछे बैठा था और उसका छोटा भाई बाइक चला रहा था। राहुल को रास्ते में सीने में दर्द उठा। इसके बाद वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से छोटा भाई उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साइलेंट अटैक की वजह से मौत हुई है। राहुल की डेढ़ साल की बेटी है। दो दिन पहले ही उसने बेटी का मुंडन कराया था। राहुल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके जाने से नन्ही बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!