ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे के एक मैरिज गार्डन में सिख समाज की शादी थी। इस दौरान पार्टी में गोलीं लगने से एक बाउंसर की मौत हो गई। मृतक के सिर में गोली लगी है। बताया गया कि शादी की पार्टी में हर्ष फायरिंग हो रही थी। एक फायर बाउंसर आकाश प्रजापति के सिर में लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। बताया गया का साथी बाउंसर की गोली ही उसे लगी है। कुछ लोगों का कहना है कि हर्षफायर में उसे गोली लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलसा गार्डन में बलविंदर सिंह के बेटे की शादी हो रही थी। इस दौरान रॉयल टाइगर ग्रुप के बाउंसर वहां तैनात थे। थाटीपुर निवासी आकाश प्रजापति भी इसी ग्रुप के लिए काम करता था। समारोह के दौरान गोली चली और आकाश प्रजापति को लगी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसे किसी ने गोली मारी है या उसे हर्षफायर के दौरान गोली लगी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
हर्षफायर या हत्या, पुलिस कर रही है जांच
एसडीओपी उमेश गर्ग और थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। गोयल के मुताबिक आकाश इंद्रा बस्ती, थाटीपुर का रहने वाला था। फिलहाल समारोह में मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम से साफ हो सकेगा कि किस बंदूक से निकली गोली आकाश को लगी है। वहीं, गर्ग ने कहा कि कुछ लोगों ने हर्षफायर में गोली लगने की बात कही है। इसके बाद ही हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस हादसे का खुलासा कर देंगे।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!