आगरा। ताजनगरी में सिपाही की करतूत ने खाकी पर फिर से दाग लगाया है। महिला की शिकायत पर जांच को पहुंचा सिपाही ने महिला को जाल में फंसा लिया। उसका रेप कर अश्लील वीडियो बना ली। सदर थाने में अब सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, सदर के शहीद नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 2018 में विवाह के बाद 2019 में ससुरालियों ने निकाल दिया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद सदर थाने की चौकी इंफेंट्री लाइन पर तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह नामक सिपाही एक अन्य के साथ घर पर मुकदमे के कागज लेकर आया था। कागजों में से उसने पीड़िता का नंबर ले लिया। इसके बाद संदेश भेजना शुरू कर दिया। जिस जिम में वो व्यायाम के लिए जाती थी, सिपाही भी वहां उसी समय आने लगा।
उसे बातों में फंसा लिया। केस में मदद कराने का आश्वासन दिया। उसे बहाने से होटल में बुलाया और वहां नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और फिर उसे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने शिकायत करने कहा तो उसने कहा कि तुम पति से तलाक ले लो तो वह शादी कर लेगा।
अब उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया है। उसके परिजनों को बताया कि उन्होंने भी धमकी दी। पहले महिला थाने में शिकायत की लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। फिर महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत तो उनके आदेश पर केस दर्ज हुआ। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!