शहर के विदुर नगर में एक युवक का शव गुरूवार सुबह मिला। युवक का जहां शव मिला है वहां से उसके घर की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 11 बजे खाना खाने के बाद युवक कचरा फेंकने बाहर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। युवक का शव गुरूवार सुबह मिला।
मृतक के भाई हुकुम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद रूप सिंह कचरा फेंकने बाहर गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर रात पत्नी पूजा ने कॉल कर बताया। काफी देर तक परिवार के लोग इधर उधर ढूंढ़ते रहे। सुबह किसी ने बताया कि शराब माफिया चाची के ठिये के आगे पुलिया पर रूप सिंह का शव पड़ा है। सुबह 5 बजे परिजन यहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक युवक रूप सिंह राठौर (28) बुधवार रात से लापता था। गुरुवार को उसका शब विदुर नगर और चंदन नगर से जोड़ने वाले रास्ते में पड़ा मिला। रूप सिंह की शादी हो गई है। एक छोटा बच्चा है। वह गद्दे और रजाई बनाने का काम करता था। पूरा मामला संदिग्ध लगा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
बाइक भी पास में खड़ी मिली। सिर में दो जगह चोट के निशान हैं। जानकारी के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!