राज्य सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत 12 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है। इसके अलावा नीचम पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को सेनानी 24वीं वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर, अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरआरएस परिहार को पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!