मध्यप्रदेश के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी पुखरामबम सुशीला चानू को भी ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के तीन खिलाड़ी निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पैरा केनो खिलाड़ी प्राची यादव और पूर्व हाकी खिलाड़ी चानू को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही मप्र के युवा प्रशिषक शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने प्रदान किए। यह पहला अवसर है जब मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को यह पुरस्कार दिए गए।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!