विजयादशमी के मौके पर सेल्फी की चाहत ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। दरअसल एक कार के पुल से गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, ‘‘हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और नियंत्रण खो दिया।’’
देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि गाड़ी देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सारठ के आसनसोल संकुल गांव में रहने वाले मनोज चौधरी की बेटी-दामाद और दो बच्चे गिरिडीह के लिए जा रहे थे। दशहरा का दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है और आज ही परिवार के सभी सदस्य रवाना हुए थे। सिकटिया बराज में बोलेरों अनियंत्रित होकर नीचे गिरी और पानी में डूबने से सभी की मौत हो गई।

More Stories
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप
सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज