यूपी के बरेली में नये सेटेलाइट बस अड्डे के पास सेटेलाइट होटल में कर्मचारी ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
होटल मालिक साकिब सैफी ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल का रहने वाला नदीम (20) उनका ममेरा भाई था। वह करीब डेढ़ वर्ष से होटल में पिज्जा बनाने का काम करता था। सोमवार रात 12 बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रात 1.45 बजे वह वाशरूम भी गया। मंगलवार सुबह को कहीं दिखाई नहीं दिया तो आसपास तलाश किया। सुबह 10.30 बजे के करीब उसका शव होटल के स्टोर रूम में चादर के फंदे से लटकता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। हालाँकि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

More Stories
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा; खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख!
पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल!
लापरवाही बनी जानलेवा! सीतापुर में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मां की मौत, मासूम घायल