इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। इससे पहले भी एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। गुरुवार को जिस महिला की मौत हुई, वह शाजापुर में रहती थी और इलाज के लिए दस दिन से इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। पहले उसे सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे सांस संबंधी समस्याएं होने लगीं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। स्वाइन फ्लू के अलावा वह कोविड से भी संक्रमित थी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अब तक दो मौतें भी हो चुकी हैं। जिस महिला की मौत हुई है, वह शाजापुर निवासी और एक डॉक्टर की पत्नी थी। डॉक्टरों ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता किया कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आई थी। तबीयत खराब होने पर उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जांच के लिए महिला के सैंपल लैब भेजे गए थे, जहां वह कोविड और स्वाइन फ्लू, दोनों से पॉजिटिव पाई गई। दस दिन तक अस्पताल में उसका इलाज जारी रहा, लेकिन उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
More Stories
महिला पर ब्लेड से हमला, गले से बहते खून के बीच मदद के लिए दौड़ी; ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान
बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करते दिखे पटवारी, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची महिला, 23 साल बाद प्रेम और हक के लिए सड़कों पर भटकने का दावा