Ujjain में सोमवार रात हाईस्पीड Vande Bharat Express पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास हरिफाटक ब्रिज के नीचे हुई, जहां ट्रेन गुजरते समय अचानक पत्थर फेंके गए। इस हमले में ट्रेन के चार से पांच कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही हरिफाटक पुल के नीचे पहुंची, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने लगातार पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तेज आवाज के साथ कांच टूटने लगे, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री अपनी सीटों से उठकर नीचे झुक गए, वहीं महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और रेलवे कर्मचारियों ने सभी कोचों की जांच की। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई, हालांकि हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
मामले की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ थाना प्रभारी Narendra Yadav ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More Stories
गंगा दशहरा पर उज्जैन में दिखी सिंहस्थ की झलक, शिप्रा तट पर उमड़ा साधु-संतों का सैलाब!
उज्जैन में ऑपरेशन के बाद 11 साल की मासूम की मौत, डायरेक्टर और डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल!
महाकाल के दर पे पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, टी20 विश्व कप के लिए आशीर्वाद लिया!