मध्य प्रदेश के मुरैना से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी परिजनों को तब लगी जब ग्रामीणों ने युवक युवती का शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि दोनों ने अपने घरवालों को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तो दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की है।
प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम
इधर, सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर आए तो उन्होंने एक फंदे पर दोनों को लटकते देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना देवगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर मत चलो’ – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासत गरम!
इंदौर; नीट की तैयारी कर रही छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी!
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!