रतलाम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी के समीप चलती सीएनजी कार में आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 बजे एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में आग लग गई और वाहन झुलस गया।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जलती हुई कार से बाहर निकाला और इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे में कार चालक 28 वर्षीय रोहित पुत्र जानिया मुनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं झाबुआ के मेघनगर निवासी 48 वर्षीय नरेंद्र पुत्र शांतिलाल राठौड़ और उनकी 23 वर्षीय बेटी टिशा घायल हो गए। नरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि बेटी को भी चोट आई है। दोनों का उपचार जारी है।
स्वजनों के अनुसार नरेंद्र अपनी बेटी टिशा को परीक्षा दिलाने के लिए रतलाम लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह एक और हादसा मंगलवार को सामने आया है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!