उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद विशेष आराधना कर बाबा का ध्यान लगाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
मंदिर समिति ने अभिनेता का किया स्वागत -सत्कार
अभिनेता गोविंद नामदेव मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। जहां सभी ने भक्ति भाव के साथ बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी के कान में अपनी अपनी मनोकामना कही। जिसके बाद मंदिर समिति ने अभिनेता का स्वागत और सत्कार किया।
बाबा के पास आकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए एक्टर ने कहा कि बाबा महाकाल से उनका रिश्ता दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि यहां से मुझे जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती। बाबा से मेरा एक अलग ही आध्यात्मिक कनेक्शन है।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा