प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री निकिता दत्ता आज दोपहर उज्जैन पहुंची। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। निकिता ने बाबा महाकाल को देहरी से जल अर्पित कर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।
बाबा महाकाल से मांगी मन्नत
दर्शन के बाद अभिनेत्री का महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने स्वागत किया। निकिता दत्ता ने कहा, ‘बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत खुश हूं। प्रार्थना कर मन्नत मांगी है। पूरी होने पर जल्द ही वापस दर्शन के लिए आउंगी।
पहली बार आई महाकाल मंदिर
निकिता ने यह भी बताया कि वह यहां पहली बार आई हैं। हर किसी ने उन्हें कहा कि एक बार अगर कोई महाकाल आए तो वो यहां बार-बार आते हैं। जो आप यहाँ महसूस करते हैं वो कहीं भी महसूस नहीं किया होगा। महाकाल की कृपा है कि बहुत अच्छे से दर्शन हुए हैं। महाकाल के साथ समय बिताने का वक्त मिला।
महाकाल सबसे स्वच्छ मंदिर
उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि जो भोलेनाथ से माँगा है वह जल्द पूरा हो। हम सोचते हैं कि मंदिर ज्यादा साफ़ नहीं रह पाते हैं लेकिन मैंने यह आज तक का सबसे स्वच्छ मंदिर देखा है। एक्ट्रेस ने मंदिर की व्यवस्था और स्वच्छता की भी तारीफ की।
कौन हैं निकिता दत्ता?
बता दें कि निकिता दत्ता 2012 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं हैं। उन्होंने फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘एक दूजे के वास्ते’ जैसे टीवी शो से प्रसिद्धि हासिल की थी। बाद में उन्होंने ‘गोल्ड’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने खाकी: द बिहार चैप्टर में एक दमदार आईपीएस अधिकारी की पत्नी का किरदार निभाया था।

More Stories
कृषि अध्ययनशाला में दहशत, दीवार पर लिखा मिला—‘तुम सब मरोगे’, साथ में मटकी और लाल कपड़ा भी बरामद
उज्जैन; दहेज के खिलाफ अनोखी मिसाल, परिवार ने लौटाए 25 लाख रुपये नकद और 15 तोला सोना!
उज्जैन में धूमधाम से मनाई जाएगी मां बगलामुखी की जयंती!