भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कैदी के आत्महत्या करने की खबर आते ही पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारी आनन-फानन में परिसर पहुंचें और कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैदी ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का नाम गुड्डू उर्फ बल्ला था और वो विदिशा का रहने वाला था। कैदी ने गाय बाँधने वाली रस्सी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कैदी का शव गोशाला के पास पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांधी नगर पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!