V India News

Web News Channel

शर्मनाक वारदात—युवक को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप!

इंदौर के समीप महू में फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हो गई। अपने दोस्त के साथ महू घूमने गई युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के दोस्त को लाठी-डंडों से पीटा और फिर युवती के साथ गलत हरकतें कीं। किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से आजाद हुआ और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे।

हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आशंका है कि आरोपी भी महू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। युवती इंदौर के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह और उसका दोस्त धार जिले के रहने वाले हैं। पहले भी महू क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।

महू के समीप दो सैन्य अधिकारियों के साथ रात में घूम रही एक युवती से भी डेढ़ साल पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। पुलिस ने युवती का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और फिर उसके बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस इस क्षेत्र में सक्रिय पुराने बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि दोनों आरोपी भी महू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस ने युवती को पहले इस तरह के अपराधों में पकड़े जा चुके अपराधियों के फोटो भी दिखाए हैं।

मेहंदी कुंड में दुष्कर्म के बाद की थी युवक-युवती की हत्या महू के मेहंदी कुंड में पांच साल पहले दुष्कर्म कर युवती की हत्या कर दी गई थी। उसके दोस्त को भी चार बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था। दोनों के कपड़े जलाने के बाद आरोपियों ने खाई से उन्हें नीचे फेंक दिया था। बाद में बदमाशों ने खाई में जाकर दोनों के शव पत्थरों में छुपा दिए थे। पुलिस ने वारदात के छह माह बाद दोनों के कंकाल जब्त किए थे।