झाबुआ: देश में जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा चल रही है, वहीं, मध्य प्रदेश के झाबुआ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को ऐसी सजा दी गई की कौरवों को भी शर्म आ जाए. घर से नाराज होकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने की सजा समाज और गांव वालों ने यह तय की कि उसका मुंडन करवा कर पति को कंधे पर बैठाया गया और पूरे गांव में महिला का जुलूस निकाला गया.
झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र कि यह घटना है जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है. घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद झाबुआ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तारी किया है.
13 अप्रैल की घटना, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तारी
महिला के पति को उसके कंधे पर बैठाकर गांव में घूमाने और उसका मुंडन करने की यह घटना काकनवानी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां 13 अप्रैल को यह वारदात हुई थी. इस शर्मनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जिसमें पीड़ित महिला का मुंडन करते हुए और उसके पति को कंधे पर बैठ कर पूरे गांव में जुलूस निकालते दिखाया गया था. मामला संज्ञान में आने के बाद झाबुआ पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी की है.
महिला पर आरोप था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी
झाबुआ एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि महिला के पति, समाज और गांव के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. महिला पर आरोप था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी. जिसकी सजा देने के नाम पर आरोपियों द्वारा यह कृत्य किया गया है. इस मामले में 10 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तारी कर लिया गया है.
महिला के साथ किए गए इस कृत्य में उसका पति, परिवार और समाज भी शामिल
महिला के साथ किए गए इस शर्मनाक कृत्य में उसका पति, परिवार और समाज भी शामिल था. काकनवानी थाना पुलिस ने सूर्या, दिलीप, बाबू और शैलेश को गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

More Stories
रीवा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी!
जादू-टोना के शक में बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई समेत सात लोगों पर आरोप
भोपाल में युवती पर चाकू से हमला, बचाने पहुंची बहन भी हुई घायल; आरोपी फरार!