मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महाकाल थाना पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को पकड़ा है, जो कि खुद को फर्जी आईएएस बताकर न सिर्फ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की विशेष व्यवस्था का लाभ लेना चाहता था, बल्कि उसने सर्किट हाउस के जिम्मेदारों पर दबाव बनाकर यहां भी दो कमरे बुक करवा लिए थे. पूरा मामला उस समय खुल गया जब सर्किट हाउस में आईडी कार्ड दिखाने के नाम पर आरोपी टालमटोल करता रहा.
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महाकाल थाने के सत्कार अधिकारी से शिकायत मिली थी कि महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में विशेष व्यवस्था के लिए दिल्ली के द्वारिकापुरी निवासी अतुल कुमार ने खुद को केंद्र सरकार के एविएशन मंत्रालय का संयुक्त सचिव बताकर दबाव बनाया था. उसने पद का रौब झाड़कर सर्किट हाउस में 2 कमरे भी बुक करवाए थे, लेकिन जब इस फर्जी आईएएस अधिकारी से उसका पहचान पत्र मांगा गया तो वह बहाने बनाने लगा.
पूछताछ में खुली फर्जीवाड़े की पोल
इसके बाद पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया है, जहां उसके फर्जीवाड़े की पोल खुल गई. अब उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि पहचान पत्र न दिखाने पर पुलिस इस फर्जी आईएएस अधिकारी को पकड़कर महाकाल थाने लाई थी. वह पुलिस पर हाई कोर्ट रजिस्ट्रार के नाम से भी मंदिर में पत्र आने की बात कही. उनसे पुलिस को यह कहकर डराया कि मेरे परिवार में आईएएस अधिकारी है.
सर्किट हाउस में झाड़ रहा था रौब
जांच में उसकी सारे बातें झूठीं निकली. पुलिस ने अतुल के साथ आए अन्य लोगों की जांच जुटा रही है. साथ ही यह भी पता लगने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी अब तक कहां-कहां फर्जी अधिकारी बनकर लाभ उठा चुका है. सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी आईडी दिखाने के नाम पर रौब झाड़ रहा था. जब हमने एविएशन मंत्रालय में फोन लगाकर अतुल कुमार के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि संयुक्त सचिव के पद पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है.इसी के बाद कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी. इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई.

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!