मध्य प्रदेश के रायसेन में 3 दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्स’ का शुभारंभ आज से हो चुका है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्जलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया. साथ ही जनता को संबोधित कर कृषि का महत्व और किसानों को बीज से बाजार और प्रयोगशाला से खेती तक की जानकारी दी. साथ ही किसानों के लिए ‘ई-फॉर्म्स’ एप भी लॉन्च किया गया.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है. वे मध्यप्रदेश के लिए शुभंकर हैं. देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है. सीएम ने आगे कहा कि रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है. प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित हैं.
कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रायसेन की धरती पर उन्नत कृषि महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. यह कृषि महोत्सव में किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ बिचौलियों से मुक्त बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. मध्य प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. गांवों के युवा इससे जुड़ेंगे तो खेती गर्व का विषय बनेगा और हमारे किसान आन-बान और शान से जीवन जीएंगे.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!