उज्जैन : बाबा महाकाल के दर पर आए दिन दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। वीआईपी, वीवीआईपी, नेता से लेकर सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकार आए दिन बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते है। इसी कड़ी में आज एक्ट्रेस सिमरत कौर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और विधि विधान से पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
नंदी हाल में बैठकर लगाया ध्यान
बता दें कि मंगलवार दोपहर अचानक ‘गदर 2′ एक्ट्रेस सिमरत कौर उज्जैन पहुंची और नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। पूजा के बाद एक्ट्रेस को मंदिर समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। सिमरत Gadar 2 और “बंगाल फाइल्स” में काम कर चुकी है।
महाकाल के दर्शन उनके जीवन का खास पल
इधर, दर्शन के बाद मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि महाकाल के दर्शन उनके जीवन का खास पल बताया। इस दौरान अभिनेत्री ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी और सुचारु हैं। सिमरत तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती है। उन्होंने 2017 में फिल्म प्रेमथो मी कार्तिक से पदार्पण किया।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम