V India News

Web News Channel

नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत!

खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर में एक बार फिर स्नान के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ महेश्वर घूमने के लिए आया था। लेकिन गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना महेश्वर थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि 22 वर्षीय युवक मोनू पिता सलमान अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए इंदौर से महेश्वर आया था। और शाम करीब 5:30 बजे महिला घाट पर स्नान के लिए गए था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि समय रहते  गोताखोरों ने तत्काल युवक को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

फेफड़ों में भरा पानी

बावजूद इसके परिजन उसे मोटरसाइकिल पर लाद कर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि फेफड़ों में पानी भरने की वजह से हुई मौत।

24 घंटे में दूसरी घटना

बता दें कि 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। जहां पानी में डूबने की वजह से दो पर्यटकों की मौत हो गई। इसके पहले इंदौर के ही 20 वर्षीय आरुष जैन नर्मदा में नहाने के लिए पानी में उतरे थे। लेकिन डूबने की वजह से उसकी जान चली गई।