V India News

Web News Channel

MP; सागर में दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली!

मध्य प्रदेश के सागर में सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने के चलते डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। जबकि डॉक्टर पति सहित दो लोग हादसे का शिकार होने से बच गए। शनिवार तड़के करीब 4 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना सागर जिले के गढ़ाकोटा रोड की है।

सीमा कुर्मी की जिंदा जलने से मौत

बताया जा रहा है कि डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा कुर्मी की तबियत शुक्रवार देर रात ख़राब हो गई। ऐसे में पति पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया फिर गाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसके चलते सीमा कुर्मी की जिंदा जलने से वजह से मौत हो गई। जबकि पति सहित अन्य दो लोगों ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

हादसा या हत्या जांच शुरू 

घटना को लेकर मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि उनकी बहन गढ़ाकोटा में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनके जीजा डॉ. नीलेश कुर्मी का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और उन्हें इलाज के लिए राय अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद फिर फ़ोन आया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे सिमा की मौत हो गई।

सुबह करीब 4 बजे की घटना

परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं हत्या है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि नीलेश और सिमा की शादी को करीब 15 साल हो चुके है। और दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगडे होते थे। हो सकता है कि नीलेश ने प्लान के मुताबिक प्लान को अंजाम दिया होगा। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।