भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया। भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में बजरंग दल ने दबिश देकर एक हिंदू युवती के साथ फैजान नाम का युवक को पकड़ा।
राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और युवक के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई है, जो एक हिंदू युवती के साथ होटल में मौजूद था। युवती रायसेन जिले की रहने वाली बताई जा रही है और उसके एक बच्चे की मां होने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसे बजरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!