मध्य प्रदेश के बैतूल इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मरम्मत के दौरान पंचायत कॉप्लेक्स की दीवार गिरने से एक महिला मजबूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना ग्राम पंचायत खेड़ी की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर मामले में आगे की जांच शुरू की।
पुरानी दीवार तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के चलते पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे मिस्त्री और महिला मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिसकी वजह से एक की जान चली गई।
महिला की पहचान छाया बाई के रूप में हुई
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान छाया बाई के रूप में की है। जबकि 58 वर्षीय मजदूर डीका शेषराव सहित अन्य का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पंचायत ने मरम्मत कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। मरम्मत के दौरान दीवार तोड़ते समय यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी