उज्जैन में चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष का उल्लास चरम पर है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के इस पावन अवसर पर शिप्रा के तट से लेकर महाकाल मंदिर तक पूरी अवंतिका नगरी नवसंवत्सर के स्वागत में सराबोर नजर आई। ब्रह्म पुराण के अनुसार इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी, जिसे सृष्टि आरंभ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
नववर्ष की पहली किरण के साथ ही रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार ध्वज परिवर्तन किया गया, वहीं शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि के चलते भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के सभी देवी मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम