V India News

Web News Channel

Indore: तीन इमली बस स्टैंड पर भीषण आग, 3 बसें जलकर खाक; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज!

इंदौर के तीन इमली बस स्टेशन में पार्किंग में खड़ी तीन बसों में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग क्यों लगी, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पहले बीच में खड़ी बस में आग लगी, फिर आग की लपटों ने आसपास खड़ी दूसरी बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्टेशन पर लोग भी थे। पुलिस ने पहले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा। इस बीच दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस माह बस में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी पांच दिन पहले एक बस में आग लग गई थी। वह बस भी पार्किंग में खड़ी थी।