ग्वालियर के फूलबाग क्षेत्र में शिर्डी के साइ बाबा मंदिर के पास अमंत्रा नाम के स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने अमंत्रा स्पा सेंटर से दो लड़की और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े है। छापामार कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर की शिकायत मिल रही थी,जिसके बाद पुलिस ने की छापामार कार्रवाई की है।
पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक नितिन खरे के अलावा दो लड़की और दो लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आपत्तिजनक हालत में मिले दो युवकों और स्पा सेंटर के मालिक नितिन खरे पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है, कि पकड़ी गई दोनों युवती थाईलैंड की रहने वाली है लेकिन एडिशनल एसपी विदिता डागर के मुताबिक अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां कहां की हैं।

More Stories
होली पर ड्यूटी के दौरान ASI की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें!
मुरैना: चोर के कंधों पर झूमे TI, जन्मदिन की पार्टी पड़ी भारी, सस्पेंड!
9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो …