शिवपुरी; पुलिस अधीक्षक बंगले पर तैनात एक ASI की मंगलवार को अटैक आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक की कोठी पर तैनात 58 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह रजक अपनी ड्यूटी पर गए थे, तभी उनकी वहां पर तबियत खराब हो गई। उन्हें बंगले से सीधे इलाज के लिए गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
जानकारी अनुसार पटेल नगर निवासी ASI कल्याण सिंह रजक की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निवास पर लगी हुई थी। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर एसपी कोठी पहुंचे, जहां अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द उठा।
पुलिस ने मर्ग कायम किया, पीएम कराया गया
बताया जा रहा है कि, कल्याण सिंह रजक के तबीयत खराब होने की सूचना उनके बेटे को दी गई। इस दौरात तुरंत ही पुलिस वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और उनका पीएम कराया गया है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!