होली के त्योहार से ठीक पहले उज्जैन पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए गुम हुए 406 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए. पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले तो कई चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी. एसपी प्रदीप शर्मा ने होली से पहले जिले अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई 406 मोबाइल को उनके असली मालिकों को सौंपा है. इन मोबाइलों की कीमत 73 लाख रुपए आंकी गई है.
पुलिस ने देश भक्ति और जनसेवा के अपने संकल्प को सार्थक करते हुए होली के त्योहार के पहले आमजन के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी. पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन में एसपी प्रदीप शर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 406 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सम्मान पूर्वक सौंप दिए. बता दें कि इससे पहले जुलाई 2025 तक उज्जैन पुलिस ने 952 गुम मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर चुकी हैं. जिनकी कीमत 1,81,65,000 रुपए थी.
अब फिर से उज्जैन पुलिस ने 406 गुम मोबाइल फोन संबंधित मोबाइल मालिकों को लौटाए. मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आई.टी.सेल/साइबर टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की खोज की गई. कई मोबाइल अन्य जिलों और मध्य प्रदेश राज्य के बाहर संचालित पाए गए थे, जिन्हें लगातार तकनीकी प्रयासों से ट्रेस कर खोजा गया.

More Stories
महाकाल की शरण में अभिनेत्री निशा पारीक!
उज्जैन में आज होलिका दहन, कल रंगोत्सव की धूम!
दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी, परिवार में चिंता का माहौल!