माकड़ोन थाना क्षेत्र स्थित नांदेड देवली रोड पर एक किसान ने अपने खेत में लहसुन के खेत के साथ किनारों पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर दी। आरोपी ने 1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ पिता आत्माराम देवड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नांदेड द्वारा अपने लहसुन के खेत में 1300 अफीम के पौधे लगाए गए। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर खेतों में सर्चिंग की तो अफीम के पौधे सामने आए। पुलिस ने जब उससे इसके वैध लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ को गिरफ्तार कर मौके से 26 गठ्ठरों में 1300 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इसका वजन 6 किलो 100 ग्राम एवं अनुमानित बाजार मूल्य 60 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
मौके पर की गई कार्रवाई
खेत की तलाशी लेने पर लहसुन की फसल के बीच कतारबद्ध रूप से छोटे-छोटे हरे पौधे लगे मिले। पौधों को तोड़कर, मसलकर एवं सूंघकर पहचान परीक्षण करने पर वे अफीम के पौधे पाए गए। आरोपी से अफीम की खेती से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिस पर उसने किसी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज न होना स्वीकार किया तथा अवैध रूप से खेती करना कबूल किया।
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा पिता आत्माराम देवड़ा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नांदेड, थाना माकड़ोन जिला उज्जैन को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/18(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!