उज्जैन: टीवी सिरियल निर्माता एकता कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज लॉकअप की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व दर्शन किए इसके बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी अभिनेत्रियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लॉकअप की टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पहले बाबा महाकाल के दिव्य व अलौकिक दर्शन होना सौभाग्य की बात है। एकता कपूर ने कहा कि लॉकअप वेब सीरीज के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए हम उज्जैन आए हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत आनंद आया आत्मा को शांति मिली।
इस दौरान दीपशिखा नागपाल ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर ऐसा लगा मानो यहीं बैठे रहो। वहीं विद्या मालदे ने कहा कि मैं पहले भी भस्म आरती करने यहां आ चुकी हूं। यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगता है श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा दर्शन आरतियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए इतनी कम है। बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे ऐसी पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है कि मेरी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!