सोशल मीडिया पर मशहूर छतरपुर की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आरती साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। it’s aarti sahu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई रील्स को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, लेकिन अब यह मामला पुलिस की नजर में आ गया है।
स्टंट नियमों के खिलाफ
दरअसल, हाईवे पर स्टंट और जन्मदिन जैसे आयोजन कर वीडियो बनाना कानून का उल्लंघन माना जा रहा है। इसी को लेकर छतरपुर के CSP अरुण सोनी ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर इस तरह के स्टंट न केवल नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं, जिससे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
CSP की चेतावनी
CSP अरुण सोनी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि हाईवे पर स्टंट, बर्थडे पार्टी या किसी भी तरह का आयोजन करना प्रतिबंधित है। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया या इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन्फ्लुएंसर्स से अपील
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार निगरानी है और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने युवाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की है कि वे लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें। कानून का पालन करें और सुरक्षित तरीके से ही कंटेंट बनाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!