मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्ग के हित में जहां कई तरह की योजनाएं चला रही है। तो वही दूसरी तरफ बीजेपी सरकार प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ दर्शन यात्रा भी करवा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 से अधिक श्रद्धालुओं को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रामेश्वरम और मदुरई दर्शन के लिए रवाना किया गया।
श्रद्धालु दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा पर हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पन्ना और छतरपुर से 250 से अधिक श्रद्धालु दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। जिन्हे दोनों क्षेत्रों के विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उनके मंगल यात्रा की भी कामना की। इस अवसर पर यात्रियों में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
बता दें यह यात्रा 22 से 28 दिसंबर तक चलेगी। जहां यात्रियों को प्रदेश सरकार द्वारा ट्रेन से यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और स्थानीय दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बता दें कि मध्यप्रदेश शासन ने जून 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!