उज्जैन में 18 अगस्त सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकली थी। सवारी से पहले नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता होने और जर्जर मकान हटाने की बात कही थी, लेकिन जब बाबा की सवारी निकली, उस दौरान हादसा हो गया। दरअसल ढाबा रोड स्थित जगदीश मंदिर के पास श्रद्धालुओं पर जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। जैसे ही छज्जा भरभराकर गिरा लोग डर गए, वहीं मकान में खड़ा एक शख्स जब गिरने लगा तो उसने रेलिंग पकड़ ली और लटका रहा। जबकि साइड में खड़े एक शख्स ने तुरंत उसको पकड़ लिया। इस घटना का 7 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ती है, लेकिन फिर प्रशासनिक अमले के लोग पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लेते हैं। राजसी सवारी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही सामने आने के बावजूद भी कोई अप्रिय घटना ना होने को बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही माना जा रहा है लेकिन इस वीडियो ने प्रशासनिक स्तर पर की गई सवारी की व्यवस्थाओं की पोल जरूर खोल दी है।
अधिकारियों ने किया था सवारी मार्ग का निरीक्षण
याद रहे की राजसी सवारी निकलने के पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया था इस दौरान जर्जर मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इन सबके बावजूद भी सवारी के दौरान छज्जा गिरने की घटना इस ओर इशारा करती है कि कोई ना कोई लापरवाही जरूर बरती गई है। सवारी के दौरान वीडियो के वायरल होने से तरह-तरह के सवाल तो उठ रहे हैं लेकिन अब देखना है कि इस घटना से अधिकारी आखिर क्या सबक लेते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, हादसे में 9 यात्रियों की मौत!
अफगानिस्तान पर भारत की रिकॉर्ड जीत, 127 रन से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह से की मुलाकात, अपनी पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्य’ की पहली प्रति की भेंट