उज्जैन जिले के घोंसला गांव में सोमवार को भगवान श्री मनकामेश्वर की शाही सवारी के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, सवारी में ‘लव जिहाद’ को लेकर एक झांकी निकाली गई थी, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से एक लड़की को फ्रिज में टुकड़े-टुकड़े कर रखे जाने का दृश्य दिखाया गया था। साथ ही केरल स्टोरी और अन्य स्लोगन लिखे बैनर लगाए गए थे। झांकी में ‘नेहा, बबली, प्राची के नाम, प्रेमी बना जल्लाद’ जैसे नारे लिखे थे।
इस दौरान ग्रामीणों के साथ हिन्दूवादी कार्यकर्ता एकत्रित हो गये। पुलिस ने समझाईश के बाद मामला शांत किया और झांकी की अनुमति नहीं होने पर उसे शामिल करने से रोक दिया। महिदपुर तहसील के ग्राम घौंसला में मनकामेश्वर महोदव मंदिर से राजसी सवारी निकाली जा रही थी। उसी दौरान घट्टिया की ओर से एक झांकी सवारी में शामिल होने के लिये लाई गई।
झांकी में कथित विवादित दृश्य में एक युवती का शव फ्रीज में दिखाया जाकर लवजिहाद के रूप में प्रदर्शित किया गया था। इस झांकी की सूचना तत्काल पुलिस के पास तक पहुंच गई। झांकी निकालने वालो ने यह झांकी निकालने की कोई परमिशन नहीं ली थी जिसके चलते तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। झांकी की अनुमति नहीं होने पर उसे रोका गया। तभी ग्रामीणों के साथ हिन्दूवादी कार्यकर्ता और सवारी में शामिल लोग भी एकत्रित हो गये। झांकी में कई स्लोगन लिखे गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजदूगी में झांकी को सवारी में शामिल होने से रोका गया और लोगों को समझाईश दी गई। करीब एक घंटे में मामला शांत कर झांकी को हटवा दिया गया।
सवारी में लवजिहाद को लेकर एक झांकी बनाई गई थी, जो कि सवारी में निकाली जा रही थी। लवजिहाद की झांकी में प्रतीकात्मक रूप से एक लड़की को फ्रिज में काट कर बताया गया और केरला स्टोरी सहित अन्य स्लोगन बैनर पर लिखे गए थे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और माहौल शांत करवाया। पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने झांकी को हटा दिया। इसके बाद भगवान श्री मनकामेश्वर की शाही सवारी दोबारा मंदिर की ओर रवाना की गई।

More Stories
उज्जैन में लव जिहाद! होटल से हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का जमाल
उज्जैन; निगम कर्मचारी ने अभ्रदता की तो धरने पर बैठे पार्षद, जानें क्या है मामला?
उज्जैन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; कुत्ते को बचाने में एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर!