मानसून की बेरुखी से उज्जैन में जलसंकट का खतरा मंडराने लगा है। शहरवासियों को इस जल संकट से मुक्ति दिलाने और अच्छी वर्षा की कामना के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर इस संकट के समाधान और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ सुबह बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में जाकर अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली के साथ उज्जैन में संभावित जल संकट को समाप्त करने तथा अच्छी वर्षा की कामना की। इसी के साथ उन्होंने महाकाल मंदिर में पर्जन्य अनुष्ठान की शुरुआत भी की।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका