मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लव जिहाद के खिलाफ हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई है। जिले के खाचरोद में 5 दिन पहले एक 20 साल की हिंदू युवती को एक मुस्लिम युवक सादिक ने बहला-फुसलाया फिर उसे भगा ले गया। इस घटना के विरोध में गुरुवार को हिंदू महापंचायत बुलाई गई। इसमें शहरों और गांवों से लगभग 6 हजार से अधिक हिंदुओं ने जुटकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया।
महापंचायत में संतों ने हिंदुओं से आह्वान किया कि वर्तमान में हिंदू समाज बंटा हुआ है। हिंदू समाज को एक संगत पर एक पंगत में साथ आना जरूरी है। इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू जागा है, विधर्मी भागा है। उज्जैन जिले के खाचरोद में शुक्रवारिया बाजार में हुई हिंदू महापंचायत में संतों ने कहा कि सनातन समाज यदि दुखी हुआ तो संतों को माला की जगह भाला उठाने को विवश होना पड़ेगा। महापंचायत को हिंदू पंचायत के संत आनंदगिरीजी महाराज, नरेंद्रगिरीजी महाराज, मोहित संगर (प्रांत संगठक), हिंदू जागरण मंच के नेपाल सिंह डोडिया ने संबोधित किया था। सभी ने कहा कि हिंदू समाज के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा है।
6 हजार से अधिक लोग जुटे
उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए समाज को जागृत होना पडे़गा। मनभेद, मतभेद, जात-पात को भुलाकर एकजुट होना होगा। तभी ऐसी समस्या से समाज बाहर निकलेगा। महापंचायत शुरू होने से पहले उज्जैन दरवाजा से हिंदू एकता रैली शुरू हुई जो नगर भर से गुजरकर महापंचायत स्थल शुक्रवारिया बाजार पहुंची। रैली में महिला-पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर चलते दिखाई दिए। इस रैली में 6 हजार से अधिक लोग जुटे। रैली को संभालने के लिए 8 थानों की फोर्स को तैनात किया गया था।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका