मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम शहर पहुंचे। उज्जैन में रात्रि विश्राम करने के बाद वह रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर रविवार को हजारों लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। साथ ही प्रदेश के लोगों को 155 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
शाम को शहर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव जगदीश जोशी के निवास पहुंचे और दिवंगत रामजानकी जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोशी परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने सांदीपनि आश्रम के मुख्य पुजारी और महर्षि सांदीपनि व्यास के वंशज दिवंगत पं. रूपम व्यास के निवास पहुंचकर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही व्यास परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस वज्रपात को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बता दें कुछ दिन पूर्व पं. व्यास का अल्पआयु में असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने रूपम व्यास की माता कमलदेवी, पत्नी कीर्ति, बड़े भाई राहुल, भाभी रत्ना और पुत्री पहल को ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ग्राम छायन में जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय के काका के निवास पहुंचकर दिवगंत कचरूलाल मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!