भिंड रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के चलते ही पटरी पर अपना सिर रख दिया। ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेपुरा गांव के रहने वाले राजीव जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा था।
रेलवे पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि राजीव जोशी करीब एक घंटे से स्टेशन पर बैठा हुआ था। इटावा-कोटा पैसेंजर ट्रेन के आने पर वह ट्रेन में चढ़ा और फिर दूसरी तरफ उतर गया। इस दौरान जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह नीचे लेट गया। उसने ट्रैक पर अपना सिर रख दिया।
घटना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक के भाई दीपक जोशी ने बताया राजीव घर से साढ़े तीन बजे आधार कार्ड लेकर घर से निकले थे। कुछ बताकर नहीं गए कि कहां जा रहे हैं। उनका परिवार ग्वालियर रहता है। लगा कि हो सकता है कि वह उनसे मिलने जा रहे होंगे। दोस्त ने बताया कि जीआरपी से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। स्टेशन पहुंचकर देखा कि बॉडी पटरी पर पड़ी थी।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत