मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने जल द्वार से मंदिर में प्रवेश कर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। नंदी के कान में मनोकामना कही और नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। इस दौरान पुजारी ने जल अर्पित करवाकर पूजन अर्चन किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा श्रावण मास का पावन समय चल रहा है। मैं अपने परिवार और साथियों के साथ भगवान महाकाल के चरणों में नमन करने आया हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि सभी को सद्बुद्धि और सामर्थ्य प्रदान करें, जिससे हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर सकें। महाकाल भगवान की कृपा सब पर बनी रहती है।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार दोपहर को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से दर्शन करने के दौरान बाबा महाकाल का दर्शन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अर्चन पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर एस.एन. सोनी द्वारा तोमर का स्वागत और सत्कार किया गया।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार