आगर मालवा में नेशनल हाईवे पर तनोड़िया मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे की है।
दरअसल, कार में उज्जैन निवासी दो लोग सवार थे। महानंदा नगर उज्जैन की रहने वाली जिया मिर्जा (23) की हादसे में मौत हो गई। वहीं बेमिसाल बेकरी उज्जैन निवासी सोहेल(35) पिता मुजफ्फर हुसैन घायल हो गया।
जिया मुंबई से लॉ की पढ़ाई कर रही थी और छुट्टियों में उज्जैन आई थी। पुलिस के अनुसार उज्जैन के तारामंडल के पास हरिओम विहार में रहने वाली जिया मिर्जा 22 वर्ष अपने दोस्त के साथ कार से आकर गई हुई थी। वहां से लौटते हुए शाजापुर जिले के तनोड़िया में रात करीब 1:30 बजे क्रेटा कार क्रमांक MP13-CB-9577 हादसे का शिकार हो गई। जिससे दिया की मौत हो गई।
कार में सोहेल भी था, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मृतका जिया के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!