उज्जैन रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने एक युवक को पकड़ा है। जिसके पास से नासिक में ट्रेन से चोरी किए गए दो लैपटॉप जब्त किए गए हैं। जीआरपी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि उज्जैन स्टेशन पर आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को सीने पर पिट्ठू बैग लगाए संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया, जिसे पकड़ा गया। थाने लाकर बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो लैपटॉप, एचडीएफसी बैंक की चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय गायकवाड़, निवासी औरंगाबाद बताया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह बैग नासिक और भुसावल स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में चोरी किया था, जिसकी रिपोर्ट वहां दर्ज है। जब्त किए गए लैपटॉप की कीमत करीब 1.55 लाख रुपए है। आरोपी उज्जैन स्टेशन पर भी वारदात की नीयत से घूम रहा था।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!