मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीच क्लास में छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई। मामला बरखेड़ा स्थित पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।
बता दें कि, इसी स्कूल में करीब एक सप्ताह पहले भी क्लास में छत का प्लास्टर गिरा था। उस दौरान कक्षा में कोई नहीं था। जिस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि क्लास में टीचर पढ़ा रही थी। इसी दौरान अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया। पहली बेंच पर बैठी दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गई। प्लास्ट गिरते क्लास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में दिख रहीं दोनों छात्राओं को हल्की चोटें आईं हैं। घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 54 के करीब की है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत