उज्जैन में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल युवक पत्नी को ससुराल से लाने गया था लेकिन वहां उसका विवाद हो गया। घर लौटने के बाद उसने रात में जहर खा लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी मंगल पिता हरिसिंह माली 28 वर्ष शुक्रवार को अपनी ससुराल सांवराखेड़ी में पत्नी निर्मला को लेने गया था। यहां पर ससुर पप्पू माली से उसका विवाद हो गया। मंगल ने घर लौटने के बाद रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 2 घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
मंगल की मौत के बाद शनिवार सुबह महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। मृतक मंगल के पिता हरिसिंह माली ने बताया कि मंगल ने अपने ससुर को लाखों रुपए उधार दे रखे थे। कुछ दिन पहले मंगल का ससुर से रुपए को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसका मामला नीलगंगा थाने तक पहुंचा था। पत्नी के 10 दिन मायके में रहने के बाद मंगल उसे शुक्रवार को लेने गया तो फिर विवाद हो गया था। मंगल ने मोबाइल चैट पर सास और ससुर पर आरोप लगाए है। पुलिस के अनुसार मामले में जांचकर परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!