उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को एक पंचायत सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते उसके घर पर रंगेहाथों पकड़ा। आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास की दूसरी किश्त खाते में जमा करने के लिए रिश्वत मांगी थी। 6 जून को आवेदक अशोक डाबी, निवासी बेलखेड़ा तहसील महिदपुर ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन आकर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा से शिकायत की थी।
शिकायत के अनुसार, उसकी नानी कंचन बाई के नाम से ग्राम जगोटी में मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। जिसकी पहली किश्त एक माह पहले उनके खाते में प्राप्त हुई थी। जिससे उन्होंने मकान का कुछ काम करवा लिया था। अब अगली किस्त के लिए पंचायत में आवेदन किया है। लेकिन ग्राम जगोटी के पंचायत सचिव दिलीप शर्मा दूसरी किश्त डालने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत आवेदन पर लोकायुक्त ने ट्रैप प्लान कर पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को आवेदक से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उसके घर पर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी दिलीप शर्मा मुंह छुपा कर बैठा रहा।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!